सिद्धार्थ, मई 7 -- भनवापुर, हिन्दुस्तान संवाद। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सरोथर कठौतिया गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक को पेड़ से बांधकर मारने-पीटने का आरोप लगाया जा रहा है। वीडियो में युवक यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि इसने हमको मारा जबकि मौके पर पुलिस की मौजूदगी भी दिखाई दे रही है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।वायरल वीडियो में एक अन्य युवक यह भी कहता नजर आ रहा है कि दो दिन पहले जब हम तुम्हारे यहां गए थे तब तुम लोगों ने हमें मारा था। इससे साफ है कि मामला पुरानी रंजिश और आपसी विवाद से जुड़ा हुआ है। थानाध्यक्ष चंद्रकांत पाण्डेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दो दिन पूर्व दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था इसके चलते फिर कहासुनी और विवाद हो गया। इस दौर...