बलिया, मई 2 -- सुखपुरा। बारातियों से भरी स्कार्पियों शनिवार की सुबह स्थानीय चट्टी पर स्थित इंका सुखपुरा के सामने पेड़ से टकरा गयी। इस घटना में वाहन में सवार उभांव थाना क्षेत्र के बहोरवा निवासी 25 वर्षीय रामचंद्र कनौजिया तथा रसड़ा निवासी 27 वर्षीय महेश कनौजिया के साथ ही दुकान की सफाई कर रहे दुकानदार 55 वर्षीय दारा प्रसाद घायल हो गये। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जबकि गाड़ी को पुलिस ने कब्जा में ले लिया। बताया जाता है कि सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के सिसोटार से गयी बारात में शामिल लोग वापस लौट रहे थे। इसी बीच चालक को झपकी आने के चलते यह हादसा हो गया। यह भी पढ़ें- बाइकों की भिड़ंत के बाद सड़क पर गिरे लोगों को ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...