चाईबासा, अप्रैल 20 -- चाईबासा। पेड़ से स्कूटी टकराने से एक महिला समेत तीन लोग जख्मी हो गए। घटना रविवार को दोपहर बाद मुफस्सिल थाना अंतर्गत शारदा गांव के पास की है। जख्मियों में राजनगर केशरगढ़िया के लोदा पहाड़ गांव निवासी 73 वर्षीय रेंगो पूर्ति, 26 वर्षीय समीर गोप और 23 वर्षीय पूनम गोप शामिल हैं। जानकारी के अनुसार तीनों एक स्कूटी पर सवार होकर चक्रधरपुर से गांव लौट रहे थे। रास्ते में मुफस्सिल थाना अंतर्गत शारदा गांव के पास एक पेड़ से स्कूटी टकरा गई। तीनों स्कूटी समेत गिर पड़े। तीनों को घटना स्थल से उठाकर सदर अस्पताल लाया गया। जख्मियों में पिता रेंगो पूर्ति, पुत्री पूनम गोप और दामाद समीर गोप शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...