एटा, मई 2 -- शुक्रवार को गंगा एक्सप्रेसवे का प्रचार वाहन हादसे का शिकार हो गया। हादसे में चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से गाड़ी को हटवाया और घायल हो स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया है। जिला हरदोई थाना शहबाजपुर के गांव सिमरिया निवासी आलोक (22) पुत्र राजीव पांडेय प्रचार वाहन को लेकर लखनऊ से बुलंदशहर जा रहे थे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के तहत गंगा एक्सप्रेसवे के प्रचार अभियान में शामिल होने के लिए निकले थे। शुक्रवार को गांव सिमोर के पास पहुंचे। वही पर सामने से आ रही एक गाड़ी को बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खडे पेड़ से जा टकराया। यह भी पढ़ें- मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक घायल स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक आलोक को गंभीर चोटें आई...