अमरोहा, फरवरी 21 -- कार चलाते समय नींद की झपकी आने पर गुरुवार रात को बेकाबू कार पेड़ से टकरा गई। अमरोहा-कांठ रोड पर गांव कोठी खिदमतपुर के पास हुए हादसे में कार सवार दादा-पौत्र की मौके पर ही मौत हो गई और परिवार के चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शवों को घर ले गए। पुलिस ने इत्तेफाकिया हादसा दर्ज किया है। मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के थाना सल्ट क्षेत्र के गांव खटल निवासी ललित सिंह रावत परिवार के साथ दिल्ली के रोहिणी में रहते हैं। वह दिल्ली में एक कंपनी में नौकरी करते हैं। परिवार में पत्नी सुनीता रावत, बेटा चित्रहार्थ और बंटी हैं। उन्होंने गांव से पिता प्रेम सिंह रावत व माता मधु देवी को भी दिल्ली ही बुला लिया था। गुरुवार रात वह दिल्ली से अल्मोड़ा अपने पैतृक ग...