इटावा औरैया, अप्रैल 2 -- बकेवर(इटावा)। एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुधवार देर रात 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की जानकारी गुरुवार सुबह लगी। हादसे की जानकारी लगते ही घर में कोहराम मच गया। ग्राम इकघरा निवासी रवि बुधवार रात कानपुर देहात के अकबरपुर से मजदूरी कर बाइक से घर लौट रहा था। तभी महेवा-अछल्दा मार्ग पर ग्राम मुकुटपुरा के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई और वह गड्ढे में जा गिरा। रात में घटना की जानकारी नहीं हो सकी। गुरुवार सुबह जब ग्रामीणों ने युवक का शव गड्ढे में पड़ा देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर अहेरीपुर चौकी इंचार्ज भगवान सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता रामनरेश ने बताया कि रवि अकबरपुर में ट्रकों से सरिया...