कौशाम्बी, अप्रैल 2 -- सरायअकिल के बेनीराम कटरा निवासी अमरनाथ गुरुवार सुबह अपने बेटे मोहन के साथ किसी रिश्तेदार के यहां सिराथू जा रहे थे। करारी इलाके में अमीनपुर संवरो के समीप अचानक सामने आए मवेशी को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि मोहन का सिर फट गया है। उसे सीने में भी गंभीर चोट आई है। जबकि उसके पिता की हालत इलाज के बाद सामान्य बताई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...