कौशाम्बी, मार्च 24 -- करारी के बरलहा गांव का आमिर रजा मंगलवार की सुबह अपने बेटे साकिब के साथ किसी काम से पश्चिमशरीरा जा रहा था। अषाढ़ा चौराहा के समीप उसकी तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। दोनों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि स्थिति खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...