श्रावस्ती, मई 19 -- श्रावस्ती, संवाददाता। सिरसिया थाना क्षेत्र के राजपुर मोड़ तालबघोड़ा मार्ग स्थित भारत पेट्रोलियम पम्प के समीप सोमवार देर शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि साथ में मौजूद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। नेपाल राष्ट्र के बांके जिला के थाना भगवानपुर के ग्राम बेचुआ निवासी सतीश कुमार (25) पुत्र नारंगी लाल सोनी गांव के ही बब्लू खान पुत्र रफीक खान के साथ बाइक से सोमवार देर शाम राजपुर मोड़ से तालबघौड़ा की ओर जा रहे थे। इस दौरान बाइक की गति तेज होने के कारण सतीश बाइक से नियंत्रण खो बैठा और बाइक अनियंत्रित होकर मार्ग के किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। घटना में बाइक चला रहे सतीश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बब्लू खान गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों क...