पेड़ से टकराई पिकअप वैन, चालक गंभीर
गिरडीह, मई 29 -- बेंगाबाद, प्रतिविधि। बेंगाबाद - गिरिडीह एनएच पर बुधवार रात महुआर के पास अनियंत्रित हुई पिकअप वैन एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि वैन के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। वैन की टक्कर से पेड़ की डाली टूटकर वैन पर ही गिर गई। इस दुर्घटना में वैन चालक सोनु यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक को इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वैन चालक मोतीलेदा पंचायत के टोला बरमसिया का रहनेवाला है। सूचना मिलने पर बेंगाबाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। बताया जाता है कि देवघर में सामान खाली कर चालक वैन लेकर मोतीलेदा घर वापस लौट रहे थे। इस बीच रात में चालक को झपकी आ गई। जिससे वैन अनियंत्रित हो गयी और सड़क के किनारे एक पेड़ से टकरा गई। वैन के पेड़ से टक्कर होने के बाद आसपास के लोग राहत कार्य में जुट गए। इस दुर्घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.