हिन्दुस्तान टीम, अप्रैल 29 -- UP News : उत्तर प्रदेश के देवरिया में मंगलवार की देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में बिहार के गोपालगंज से बारात में शामिल होने के लिए देवरिया आ रहे पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। देवरिया के बघौचघाट के हाजी मार्केट के पास उनकी बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बिहार के गोपालगंज जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र के रुपई गांव के रहने वाले ये लोग देवरिया में किसी बारात में शामिल होने के लिए पथरदेवा की तरफ आ रहे थे। मंगलवार देर रात तेज रफ्तार के कारण बोलेरो का ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी बेकाबू होकर बघौचघाट के हाजी मार्केट के पा...