बदायूं, मई 22 -- ट्रांसफार्मर से लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई पिकअप चालक की मौत के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज कर जांच शुरू दी है। पिकअप चालक की हुई मौत के बाद बच्चों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसा सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के बदायूं-दातागंज रोड स्थित लखनपुर और शोभनपुर ईंट भट्ठे के पास हुआ। मूलरूप से मूसाझाग थाना क्षेत्र के सराय पिपरिया गांव के रहने वाले मुख्तार पुत्र दफेदार सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मद चौक कटरा ब्रह्मपुर में किराये के मकान में पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। यह भी पढ़ें- पेड़ से टकराई ट्रांसफार्मर लदी पिकअप, चालक की मौत बताया जा रहा है कि मुख्तार पिकअप वाहन से दातागंज से खराब ट्रांसफार्मर लादकर बदायूं स्थित विद्युत निगम की वर्कशॉप के लिए आ र...