बरेली, फरवरी 22 -- किला क्षेत्र में रामपुर रोड पर शनिवार देर रात सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। पुलिस के मुताबिक कार में कुल छह लोग सवार थे, जो किला क्षेत्र में एक बारात से लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन सीधे पेड़ से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही किला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया।हादसे के बाद परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। मृतकों एवं घायलों के नाम इस हादसे में मोनी (30) पत्न...