संभल, जनवरी 4 -- रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव पानीवाड़ा में शुक्रवार देर रात अनियंत्रित कार के पेड़ से टकराने में जीजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साला गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव पानीवाड़ा निवासी राजू पुत्र रोशन सिंह (25) शुक्रवार रात अपने साले कृष्णा के साथ मजदूरी करने नोएडा जा रहा था। दोनों कार से गांव के पास रजपुरा-पानीवाड़ा मार्ग पर पहुंचे ही थे कि मोड़ पर अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े सहसूत के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार चला रहे राजू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साला कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर रजपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल रजपुरा सामुदायि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.