बदायूं, मार्च 4 -- उझानी। तेज रफ्तार कार ट्रक को ओवरटेक करते समय बाईपास पर आंबेडकर चौराहा के पास पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार उझानी निवासी अमित सोलंकी, अंकित तोमर, रवि ठाकुर और शिवकुमार मौर्य घायल हो गए। घायलों में गंभीर रूप से घायल अमित सोलंकी को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अंकित तोमर, रवि ठाकुर और शिवकुमार मौर्य का उझानी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि रवि ठाकुर देर रात खाना खाने के बाद कार को दोस्तों के साथ गोदाम पर खड़ी करने जा रहे थे। गोदाम से कुछ ही दूरी पहले कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और हादसे का शिकार हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.