पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, फिजियोथेरेपिस्ट की मौत, दो घायल
मेरठ, सितम्बर 4 -- शुक्रवार दोपहर कांवड़ मार्ग पर अटेरना पुल के निकट तेज रफ्तार बोलेरो कार सामने से आ रहे वाहनों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में फिजियोथेरेपिस्ट की मौत हो गई। जबकि चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। दिल्ली के कालका निवासी वेद पुत्र जगदीशचंद और राहुल फिजियोथेरेपिस्ट थे। शुक्रवार को वेद अपने दोस्त राहुल और भांजे उमेश के साथ बोलेरो कार से हरिद्वार से दिल्ली लौट रहे थे। कार उमेश चला रहा था। जैसे ही वे कांवड़ मार्ग पर सरधना क्षेत्र में अटेरना पुल के निकट पहुंचे तो इसी दौरान सामने से आ रहे वाहनों को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.