अल्मोड़ा, जून 2 -- गणेश जोशी, चौखुटिया। चमोली में हादसे के शिकार हुए ग्रामीण की अल्मोड़ा बेस अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। ग्रामीण की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन कोसी के पास से ही ग्रामीण का शव लेकर वापस लौट गए। जानकारी के मुताबिक चमोली के लामबगड़ गंगानगर निवासी कलम सिंह उर्फ पिंटू पुत्र बचे सिंह बिष्ट घर के काम से पेड़ पर चढ़ा था। इस बीच कमल ने संतुलन खो दिया और वह पेड़ से नीचे गिर गया। शोर सुन परिजन मौके पर पहुंचे तो कमल को गंभीर घायल अवस्था में पाया। परिजन स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद कमल को सीएचसी चौखुटिया ले आए। लेकिन कमल की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अल्मोड़ा स्थित बेस रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि बेस पहुंचने से पहले ही कोसी के पास कमल ने दम तोड़ दिया। इससे कमल के साथ आए परिवार जनों में क...