पेड़ से गिरा अधेड़ ,अस्पताल ले जाते मौत
बहराइच, मई 20 -- बहराइच। कैसरगंज थाने के पुरैनी डीहा गांव में बुधवार किसी व्यक्ति के निधन पर गांव के ही कुछ लोग चेतराम (50) पुत्र समोखन को लकड़ी काटने को बुलाने आए। उसने मना कर दिया। काफी कहे जाने पर वह लकड़ी काटने को गांव में ही पेड़ पर चढ़ा। लकड़ी काटने के दौरान पैर फिसलने से वह भूमि पर आ गिरा। उसकी हालत काफी गंभीर हो गई। जो उसे लकड़ी कटवाने ले गए थे। वह मौके से खिसक लिए । घायल को कैसरगंज सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय बाराबंकी के पास उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- घर में गैस खत्म होने पर लकड़ी तोड़ने गए किसान की पेड़ से गिरकर मौत परिजन शव को कैसरगंज ले आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। यह भी पढ़ें- सिलेंडर खत्म होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.