साहिबगंज, दिसम्बर 9 -- कोटालपोखर। पेड़ पर चढ़ कर कटहल का पत्ता काटने के दौरान एक युवक पेड़ से गिर कर घायल हो गया। प्राप्त जानकारी केअनुसार मंगलवार को कटहल पत्ता गांव गांव बेचने वाले पश्चिम बंगाल के शंकरपुर गांव का सेजादुल सेख (30) पीपल जोड़ी गांव के चंदन मुर्मू घर के समीप कटहल पेड़ पर चढ़ पत्ते काटने के दौरान कटहल पेड़ के टहनी टुटने से पेड़ से नीचे गिर जाने से दाहिना हाथ की हड्डी टूट गयी। ग्रामीणों ने घायल के परिजनो को फोन पर सुचना दी तथा टेम्पु बैठा कर इलाज हेतू पाकुड़ ले गये, जहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...