मोतिहारी, मई 12 -- मोतिहारी। मोतिहारी-ढाका पथ पर रुपडीह कमिटी चौक के समीप 4 मई को ई-रिक्शा पर पेड़ गिरने से युवक धीरज कुमार (21) की हुई मौत मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। एफआईआर धीरज की मां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के थरघटवा गांव निवासी रामदुलारी देवी के बयान पर दर्ज की गई है। कहा है कि आवश्यक काम से वह अपने पुत्र धीरज के साथ घर से मोतिहारी आ रही थी। इस दौरान अचानक मौसम खराब हो गया। तेज आंधी-तूफान में एक बड़ा पेड़ ई-रिक्शा पर गिर गया। इसमें उसके पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि वह गंभीर रुप से जख्मी हो गई। अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...