प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 11 -- बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सरखेलपुर गांव निवासी राम खेलावन गुरुवार सुबह घर सामने स्थित नीम के पेड़ की छंटाई कर रहे थे। अचानक संतुलन बिगड़ने पर वह पेड़ से नीच गिर पड़े। गिरने की आवाज सुनकर परिवार के लोग 108 एंबुलेंस से सीएचसी बाबा बेलखरनाथ धाम ले गए। जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने राम खेलावन को मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी परिजनों को मिलने पर कोहराम मच गया। पत्नी गोमती देवी का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया। मृतक राम खेलावन के दो बेटे विनोद कुमार और सुभाष चन्द्र हैं। दोनों पंजाब के लुधियाना में प्राइवेट नौकरी करते हैं। जानकारी मिलने पर बेटे घर के लिए रवाना हो गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...