बक्सर, अप्रैल 14 -- डुमरांव। कोरान सराय थाना क्षेत्र के करूअज गांव में मंगलवार को पेड़ से गिर कर 35 वर्षीय युवक अरुण कुमार सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक करुअज निवासी जगमोहन सिंह का पुत्र है। परिजनों ने बताया कि मुंडन संस्कार में पूजा के लिए लकड़ी तोड़ने गया था। पेड़ की टहनी टूटने से गिर पड़ा।युवक के कमर में गंभीर चोट आई है और हड्डी टूट गई है। इलाज के लिए डुमरांव अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...