सिमडेगा, दिसम्बर 29 -- बानो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कनारोवां गांव में पेड़ की डाली काटने के क्रम में एक युवक पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान कनारोवां निवासी विरेंद्र लोहरा के रूप में की गई है। बताया गया कि विरेंद्र जलावन के लिए लकड़ी काट रहा था। इसी क्रम में अनियंत्रित होकर वह पेड़ से नीचे गिर गया। घटना में विरेंद्र को काफी चोट आई। परिजनों ने तुरंत विरेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...