देवघर, जनवरी 16 -- देवघर, प्रतिनिधि। सीमावर्ती राज्य बिहार के बांका जिला क्षेत्र के कटोरिया थानांतर्गत तेतरिया गांव में पेड़ से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की जानकारी परिवारवाले को होने पर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर वार्ड में भर्ती कर लिया है। घटना में घायल 26 वर्षीय छत्तीस यादव की पत्नी मनोरमा कुमारी ने बताया कि बकरी को खिलाने के लिए पत्ते तोड़ने पेड़ पर चढ़ा था, लेकिन अचानक पांव फिसल जाने से नीचे गिर गया। मामले की जानकारी डॉक्टर ने पुलिस को दे दी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.