कौशाम्बी, मार्च 23 -- इलाके के एदिलपुर गांव का मनमोहन (24) सोमवार की सुबह दातून तोड़ने के लिए घर के समीप लगे नीम के पेड़ पर चढ़ा था। इस दौरान डाल टूटने की वजह से अचानक वह नीचे आ गिरा। परिवार वालों ने गंभीर रूप से जख्मी युवक को मंझनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों का कहना है कि उसका दाहिना पैर टूट गया है। सिर पर भी ज्यादा चोट लगी है। आराम नहीं मिलने पर रेफर किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...