कटिहार, जून 1 -- फलका, एक संवाददाता सोमवार को पोठिया थाना क्षेत्र के भंगहा गांव वार्ड संख्या- 16 में पेड़ की टहनी काटने के दौरान एक मजदूर पेड़ से नीचे गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान भंगहा गांव निवासी कामेश्वर मंडल के रूप में हुई है। जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए सीएचसी फलका लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।घटना के बारे में बताया जाता है कि कामेश्वर पेड़ पर चढ़कर उसकी टहनी काट रहा था। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और काफी ऊंचाई से नीचे गिर गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका लाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...