कौशाम्बी, दिसम्बर 31 -- मंझनपुर, संवाददाता। पश्चिमशरीरा क्षेत्र के दानपुर गांव का 20 वर्षीय अनुज कुमार बुधवार सुबह दातून तोड़ने के लिए घर के समीप स्थित पेड़ पर चढ़ा था। इस दौरान डाल टूटने की वजह से अचानक नीचे गिर गया। परिवार वालों ने आननफानन निजी वाहन की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि युवक का पैर टूट गया है। सिर पर भी गंभीर चोट आई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...