गढ़वा, अप्रैल 11 -- गढ़वा। सदर थाना अंतर्गत लगमा गांव निवासी प्रदीप मुसहर के 15 वर्षीय पुत्र राजेश मुसहर शुक्रवार शाम पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि राजेश गांव में ही एक पेड़ पर चढ़कर लकड़ियां काट रहा था। उसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ जाने से वह पेड़ से नीचे गिर गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसे तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...