पेड़ से गिरकर किशोरी गंभीर घायल
कन्नौज, जून 19 -- छिबरामऊ। क्षेत्र के लक्षीराम नगला गांव में जामुन तोडऩे के दौरान एक 16 वर्षीय किशोरी पेड़ से अचानक नीचे आ गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लक्षीराम नगला गांव निवासी शिवन्या (16) पुत्री जयराम अपने खेत में लगे जामुन के पेड़ पर जामुन खाने के लिए चढ़ी थी। इसी दौरान अचानक पेड़ की एक डाल टूट गई, जिससे वह संतुलन खो बैठी और सीधे जमीन पर गिर गई। हादसे में उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए छिबरामऊ के सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया। घटना के बाद से परिजन चिंतित हैं और किशोरी का इलाज जारी है। ग्रामीणों ने भी हादसे पर दुख जतात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.