सिमडेगा, मार्च 17 -- केरसई, प्रतिनिधि।थाना क्षेत्र के किनकेल में पेड़ से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि किनकेल बस्ती में सुभाष बाड़ा नामक व्यक्ति इमली तोड़ने पेड़ पर चढ़ा था। इसी क्रम में अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर गया। जिससे उसके हाथ और पैर में गंभीर चोट लगी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों को मदद से उसे सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...