चंदौली, जून 6 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। इलिया थाना क्षेत्र के रोहाखी गांव के सिवान स्थित आम के पेड़ पर शुक्रवार तड़के पांच बजे खून से सने एक अधेड़ मजदूर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के अनुसार हत्याकर शव पेड़ पर लटका दिया गया है। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच करने में जुटी है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। वही घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा बनी रही।क्षेत्र के रोहाखी गांव निवासी 52 वर्षीय मुन्नीलाल मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार की तड़के जब गांव के लोग सिवान की ओर गए तो देखा कि आम के पेड़ पर मुन्नीलाल का शव लटक रहा है। यह भी पढ़ें- आम के पेड़ से लटकता मिला अधेड का शव वही सिर से खून रिस रहा था। इससे आशंका जताई जा रही है कि दो तीन घंटे पहले हत्या कर...