हजारीबाग, अप्रैल 15 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। प्रखंड के दैनिक अखबार के पत्रकार पिंटू कुशवाहा दिनकर एवं प्रीति कुमारी ने अपनी पुत्री रानी पद्मावती के प्रथम जन्मदिन के अवसर पर आम का फलदार पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर पिंटू कुशवाहा दिनकर और प्रीति कुमारी ने संयुक्त रूप से कहा कि जैसे-जैसे यह पौधा बढ़ेगा, वैसे-वैसे उनकी बेटी भी आगे बढ़ेगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे भी अपने शुभ अवसरों पर पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लें।कार्यक्रम में रानी पद्मावती, प्रभु दयाल महतो, प्रोफेसर वासुदेव प्रसाद, गीता भारती, निर्मला देवी, पिंटू कुमार, सोनम प्रिया, संदीप कुशवाहा, प्रीति कुशवाहा, निक्की सहित कई लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...