बदायूं, अप्रैल 29 -- भारतीय स्टेट बैंक के सामने स्थित जामुन के पेड़ में अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। जय शिव इंडेन गैस ऑफिस के सामने खड़ा यह पेड़ अंदर से खोखला था, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन कुछ समय बाद पेड़ में दुबारा आग सुलगने लगी, जिससे स्थिति फिर गंभीर हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...