प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 27 -- बनी तेरहमील। पट्टी थाना क्षेत्र के रामपुर खागल गांव निवासी श्रीनाथ पांडेय ने विपक्षियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पट्टी थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि 24 जनवरी की शाम करीब 4:30 बजे विपक्षियों ने उसे रास्ते में रोककर गालियां दीं और लाइसेंसी बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। बताया कि निजी भूमि में लगे चिलबिल के पेड़ को बेचने को लेकर विपक्षी रंजिश मान रहे हैं और लगातार उसे व उसके परिवार को धमका रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस से जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...