बलरामपुर, अप्रैल 19 -- ललिया, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के जोगिया कला गांव में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव गांव के पश्चिमी छोर पर स्थित बबूल के पेड़ डाल से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान जयगुरुदेव यादव के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और परिवार में कोहराम मच गया। रविवार सुबह मृतक के बड़े भाई रामगोपाल यादव खेत गए थे। इसी दौरान उनकी नजर पेड़ से लटकते हुए जयगुरुदेव पर पड़ी। यह दृश्य देखकर वह स्तब्ध रह गए और तत्काल परिजनों व आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। यह भी पढ़ें- युवक का शव पेड़ से लटका मिला, क्षेत्र में सनसनी सूचना मिलते ही घर में मातम छा गया। मृतक की पत्नी गुड़िया देवी का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि वृद्ध माता श्यामा देवी गहरे सदमे में हैं। मृतक जयगुरुदेव के तीन छोटे बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.