लोहरदगा, जून 11 -- लोहरदगा, संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से लायंस क्लब आफ लोहरदगा की ओर से हरमू मुक्तिधाम परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोहरदगा के डीएफओ अभिषेक कुमार शामिल हुए। इस दौरान आम समेत कई फलदार पौधे लगाए गए। पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया। डीएफओ अभिषेक कुमार ने कहा कि पौधे पृथ्वी का श्रृंगार हैं और समस्त जीव-जंतुओं के जीवन का आधार भी। पेड़-पौधों से मिलने वाली आक्सीजन के कारण ही पृथ्वी पर जीवन संभव है। उन्होंने कहा कि प्रकृति और मानव जीवन का गहरा संबंध है। यदि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई होती रही तो पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ जाएगा। जिसका दुष्परिणाम पूरी मानव जाति को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आज बढ़ती गर्मी, अनियमित वर्षा और जलवायु परिवर...