चंदौली, मार्च 5 -- चंदौली, संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र में गुरुवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान केवीके अध्यक्ष समेत अन्य वैज्ञानिकों ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। साथ ही जिलेवासियों से और किसानों से शुद्ध वातावरण के लिए अपने घर के आसपास और खेतों के मेड़ों पर पौधे लगाने की अपील किया।इस दौरान केवीके अध्यक्ष एवं वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र रघुवंशी ने फलदार पौधों का रोपण पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ किसानों की आय बढ़ाने में भी सहायक होता है। पौधे भविष्य में पोषण सुरक्षा के साथ अतिरिक्त आय का अच्छा स्रोत बन सकते हैं। कहा कि यह कार्यक्रम भारत सरकार के केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस पर आयोजित किया गया। इसमें कृषि वैज्ञानिकों और केवीके कर्मियों ने बढ़चढ़कर भागीदारी निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...