आजमगढ़, जून 12 -- आजमगढ़/मिल्कीपुर/सरायमीर/बरदह। जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार-गुरुवार को आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से व्यापक नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर पेड़ और विद्युत पोल गिरने से आवागमन बाधित हो गया, जबकि बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। ग्रामीण इलाकों में मकान, मड़ई, टेंट और अन्य संपत्तियों को भी भारी क्षति पहुंची है। सरायमीर संवाददाता के अनुसार, राजापुर सिकरौर गांव में तुफैल के कच्चे मकान पर पेड़ गिरने से मकान ध्वस्त हो गया, जिसमें रखा राशन, कपड़े और अन्य घरेलू सामान नष्ट हो गया। मिर्जापुर ब्लॉक क्षेत्र के सीधा सुल्तानपुर गांव में पल्लू मिस्त्री की मड़ई पर पेड़ गिरने से एक भैंस की मौत हो गई। ओहदारीपुर में बिजली के पोल पर लगा 10 केवीए का ट्रांसफार्मर गिर गया। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश में गिरे पेड़, सौ से ज्यादा...