गाजीपुर, जून 19 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नवली गांव में शुक्रवार को जामुन तोड़ते समय करीब 50 फीट की ऊंचाई से गिरने से किशोर की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार नवली गांव निवासी उपेंद्र राम के पुत्र 17 वर्षीय दीपक राम कक्षा 12 का छात्र था। शुक्रवार दोपहर भोजन के बाद वह गांव के बाहर एक बगीचे में जामुन तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। संतुलन बिगड़ने से वह सीधे जमीन पर आ गिरा। अधिक ऊंचाई से गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही अचेत हो गया। गंभीर रूप से घायल दीपक को परिजन और ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे गाजीपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान ...