फरीदाबाद, मार्च 13 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के गांव डीग के पास खेतों में एक पेड़ की ऊंची टहनियों से लटका मिला युवक का शव तीन दिन बाद भी अज्ञात बना हुआ है। पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के सभी थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार 11 मार्च की सुबह करीब नौ बजे सूचना मिली थी कि गांव डीग के पास खेतों के बीच एक पेड़ पर किसी व्यक्ति का शव लटका हुआ है। जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बताया गया कि एक किसान अपनी फसल देखने खेत में गया था। इसी दौरान उसे तेज बदबू महसूस हुई। जब उसने ऊपर देखा तो करीब 40 से 50 फुट ऊंचे पेड़ की टहनियों के बीच एक युवक का शव फंदे से लटका दिखाई दिया। यह देख किसान घबरा गया और आसपास काम कर रहे लोगों को सूचना दी।मामले की जानकारी मिलते ही डायल-112, ईआरवी, स्थानीय पुलिस, क...