मुजफ्फर नगर, सितम्बर 5 -- बुढ़ाना गांव अलीपुर अटेरना के जंगल में श्मशान घाट के पास एक 22 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। मौके पर मृतक के परिजनों समेत सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रसूलपुर दभेड़ी चौकी इंचार्ज छविकांत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान गांव अलीपुर अटेरना निवासी नितिन (22) पुत्र ईश्वर कश्यप के रूप में हुई। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका मृतक के पिता ईश्वर की ओर से पुलिस को तहरीर दी। कश्यप समाज के खाप चौधरी डा. सोनू कश्यप ने मौके...