बलरामपुर, जून 7 -- बलरामपुर,संवाददाता। बलरामपुर जिले के थाना तुलसीपुर क्षेत्र में एक बंदर के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटके होने की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने बंदर को नीचे उतरवाया, जहां वह मृत अवस्था में पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश और संवेदना का माहौल बन गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मृत बंदर का पूरे सम्मान और विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार कराया। यह भी पढ़ें- ईदगाह परिसर में बंदर की हत्या से फैली सनसनीपुलिस द्वारा जांच अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने बताया कि पुलिस ने इस घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है तथा घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प...