संभल, जनवरी 7 -- धनारी। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 45 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर शीशम के पेड़ से लटका मिला। शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया और पत्नी सहित परिजन चीख-पुकार करने लगे। परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी युवक सोमवार की शाम घर पर भोजन करने के बाद बाहर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने समझा कि वह किसी काम से गया होगा। मंगलवार की सुबह जब उसकी पत्नी कूड़ा डालने के लिए पड़ोस में गई, तो उसने अपने पति का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका देखा। यह दृश्य देख उसके होश उड़ गए और वह जोर-जोर से रोने लगी। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंच गए। देखा गया कि युवक का शव शीशम के पेड़ पर मफल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.