पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव
एटा, जून 30 -- एटा, युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। शव लटका देख परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। आत्महत्या के कारण पता लगाया जा रहा है। थाना रिजोर के गांव नगला पोखर निवासी रोहित (18) पुत्र सुनील मंगलवार सुबह अपने घर से निकला था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार दोपहर में गांव के बाहर पेड़ पर युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। युवक का शव लटका देख परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर थाना रिजोर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.