अमरोहा, दिसम्बर 17 -- हसनपुर, संवाददाता। क्षेत्र के गांव चकौरी के जंगल में मंगलवार को यूकेलिप्टस के पेड़ पर तेंदुए के चढ़े होने की सूचना से हड़कंप मच गया। तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। वन विभाग की टीम ने साफ किया कि पेड़ पर चढ़ा जानवर तेंदुआ नहीं बल्कि कब्र बिज्जू है। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। मौके पर कई घंटे तक कौतूहल की स्थिति रही। जानकारी के मुताबिक ग्रामीण मंगलवार सुबह खेतों पर जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि गांव से दो किमी दूर चकरोड़ मार्ग पर गन्ने के खेत के बराबर में खड़े यूकेलिप्टिस के पेड़ पर तेंदुआ जैसा कोई जानवर है। ग्राम प्रधान कोविंद्र चौहान समेत ग्रामीणों को खबर की गई। ग्रामीण जानवर को देखने के लिए मौके की ओर दौड़ पड़े। ग्राम प्रधान ने रेंजर नरेश कुमार को मामले की जानकारी दी। वन विभाग के दारोगा अमित चौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.