सासाराम, अक्टूबर 6 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय करूप में मंगलवार को सेवा सेतु अभियान एवं सहयोग शिविर में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। पुरुषों की तुलना में कई गुना अधिक जीविका दीदियां कार्यक्रम में पहुंचीं, जिससे देखते ही देखते पूरा परिसर भर गया। जगह नहीं मिलने पर कई महिलाएं पेड़ और छत पर चढ़कर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का संबोधन सुनती नजर आईं। कार्यक्रम में रोजगार के नए अवसर सृजित करने के मुख्यमंत्री के ऐलान पर महिलाओं ने जमकर तालियां बजाईं। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री के आगमन पर टोल प्लाजा की एक लेन बंद, वाहनों की लगी कतार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...