इटावा औरैया, मई 14 -- इटावा, संवाददाता। बारिश से पहले बिजली के तारों को सुरक्षित करने के लिए तारों के ऊपर से गुजरी पेड़ों की डालों को काटा जा रहा है । फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में इस कामकाज के चलते गुरुवार सुबह करीब दो घंटे तक बिजली बंद रही।विभाग के अधिकारियों के निर्देशन में कर्मचारियों ने बिजली के तारों से ऊपर से गुजरी पेड़ों की डालों को छांट दिया। अक्सर आंधी और बारिश के समय पेड़ की डाल टूट कर गिर जाती है जिससे बिजली केबल टूटने से सप्लाई बंद हो जाती है जिसके चलते लोग परेशान होते हैं । बिजली विभाग को भी मरम्मत के लिए काफी में मशक्कत करनी पड़ती है। यह भी पढ़ें- दो घंटे बाधित रहेगी बिजली इस बार बारिश शुरू होने से पहले ही पेड़ छटाई का काम शुरू कर दिया है। यह भी पढ़ें- आज शहर में दो घंटे गुल रहेगी बिजली, विभाग ने जारी किया अलर्ट

हिंदी हिन्दु...