उन्नाव, दिसम्बर 13 -- चकलवंशी। आसीवन थानाक्षेत्र में शनिवार दोपहर किशोर आम के बगीचे में पेड़ पर चढ़कर सूखी लडकियां तोड़ रहा था। इसी बीच उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में मियागंज अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया। गेंगला मऊ गांव निवासी शिवलाल का 15 वर्षीय बेटा कल्लू अलाव के शनिवार दोपहर गांव के बाहर स्थिति आम के बगीचे में पेड़ पर चढ़कर सूखी लकड़ी तोड़ रहा था। इसी बीच डाल पर आगे सूखी लकड़ी देख वह पतली टहनी पर पहुंचा गया, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और मियागंज अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने उसकी हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...