कन्नौज, मई 30 -- तिर्वा। शुक्रवार मध्य रात्रि आई तेज आंधी और बारिश ने तहसील क्षेत्र में भारी नुकसान पहुंचाया। उमर्दा, इंदरगढ़, ठठिया और औसेर क्षेत्र में खेतों में पानी भर जाने से फसलें जलमग्न हो गईं। कई स्थानों पर बिजली के पोल टूटकर गिर गए, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित रही और बिजली आधारित कारोबार प्रभावित हुए। मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड के सामने एक बड़ा पेड़ गिर गया, हालांकि वहां मौजूद तीमारदारी कर रहे लोग बाल-बाल बच गए। तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर लगा संकेतक बोर्ड भी क्षतिग्रस्त हो गया। नगर क्षेत्र में कई घरों की टीनशेड उड़ गईं और प्रमुख मार्गों पर जलभराव से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। यह भी पढ़ें- तेज आंधी से टूटे बिजली पोल, 12 घण्टे बाधित रही आपूर्ति राजस्व विभाग की टीमों ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण शुरू कर दिया है, ताकि किसान...