आदित्यपुर, अप्रैल 9 -- चांडिल। जायदा प्राचीन शिव मंदिर परिसर स्थित एक विशाल पेड़ मंगलवार की शाम आई तेज आंधी व बारिश के कारण टूट कर गिर गया। पेड़ से दबकर जूस एवं चाय का स्टॉल क्षतिग्रस्त हो गया। यह गनीमत रही कि घटना के वक्त पेड़ के नीचे कोई व्यक्ति नहीं था, अन्यथा बड़ी घटना घट सकती थी। इधर, पेड़ टूट कर गिरने के बाद जायदा प्राचीन शिव मंदिर पिछले दो दिनों से अंधेरा में है। महंत केशवानंद सरस्वती ने बताया कि मंगलवार से मंदिर में बिजली गुल है। जिस कारण महंत एवं मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...